बलिया : किशोरी की गला रेत कर हत्या
बलिया। खेत में साग खोटने गई किशोरी की एक युवक द्वारा गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। किशोरी की हत्या से उसकी सहेलिया सहम गई। वहीं, दिनदहाड़े घटना से सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। उधर, कातिल युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना को लव जिहाद के एंगल से भी देखा जा रहा है, क्योंकि युवक दूसरे समुदाय का है।मामला संगीन होने की वजह से गांव मेें पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर मठिया गांव में 16 वर्षीय रितिका पुत्री सुरेश साहनी अपने नाना के घर रह रही थी। मनियर थाना क्षेत्र के बघाैता निवासी किशोरी शुक्रवार की शाम सहेलियों के साथ साग खोटने गई थी, तभी सैयद पुत्र मोइनुदुद्दीन पहुंचा और किशोरी को जमीन पर गिराकर बर्बर तरीके से गला रेत दिया।किशोरी की सहेलियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे घबराएं आरोपी ने धारदार हथियार को फेंककर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। मामला दो समुदायों का होने के कारण भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई। देर शाम पहुंचे SP देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने मृतका की नानी और सहेलियों का बयान दर्ज किया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने प्रेम प्रसंग में किशोरी की गला रेत कर हत्या की है।