बलिया : क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

     


    बांसडीह,बलिया।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2024 के अंतर्गत शुक्रवार को बाँसडीह ब्लॉक में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चो ने प्रतिभाग किया।

    प्रतियोगिता में टॉप 7 बच्चे आदर्श कश्यप उ0प्रा0 वि0 सारंगपुर,अनीश प्रजापति उ0प्रा0 वि0 बेउर, निक्की राजभर क0 गा0 आ0 बा0 विद्यालय, समीर कुमार उ0प्रा0 वि0 जितौरा, राज साहनी उ0प्रा0 वि0 सकरपुरा, शौर्य कम्पोजिट विद्यालय देवरार , रागिनी पटेल उ0प्रा0 वि0 सारंगपुर को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में डायट पकवाइनार से श्री देवेन्द्र कुमार सिंह नोडल पर्वेक्षक, सुनील कुमार चौबे खण्ड शिक्षा अधिकारी बाँसडीह, एशानुल हक अंसारी प्रधानाध्यापक, जय प्रकाश, संतोष तिवारी, रवींद्र तिवारी, जनार्दन दुबे, विशाल, पुष्पा सिंह, अर्चना, सुनीता, रीना, फूलचंद उपस्थित रहे |प्रतियोगिता कार्यक्रम राघवेश उपाध्याय, मोहन गुप्ता, दीनदयाल प्रसाद, रमाकांत प्रसाद ए0आर0पी0, वंदना गुप्ता, सुनील सिंह, रामजी वर्मा, राजीव सिंह के दिशा निर्देश में आयोजित किया गया।