बलिया : सड़क पर बकरी बांधने को लेकर हुई कहासुनी में 11 पर FIR
बांसडीह,बलिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा हुसैनाबाद में आवागमन के मार्ग पर बकरी बांधने को लेकर हुई कहासुनी के बाद के विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़े - बलिया :पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर बहन ने भाई पर कराया FIR
गांव के राजेश धोबी व सुभाष रजक के घर की महिलाएं रास्ते मे बकरी बांधने को लेकर आपस में कहासुनी करने लगी। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। आरोप है कि एक पक्ष राजेश धोबी द्वारा रास्ते पर 12 बकरियों को बांधा जा रहा है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। मामले में एक पक्ष की तेतरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने किन्दू देवी , अंशिका, अंशु, खुशी, पायल, अंकुर मनीष के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की किन्दू देवी की तहरीर पर सुभाष रजक, तेतरी देवी, प्रिंस व गीता देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।