बलिया : संगठन के बल पर ही उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है -रामगोविंद चौधरी - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : संगठन के बल पर ही उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है -रामगोविंद चौधरी



    बांसडीह,बलिया। समाजवादी पार्टी विधानसभा बाँसडीह की एक महत्वपूर्ण  बैठक आदित्य मैरेज हाल पर रविवार को  सम्पन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी रहे।उन्होंने कहा कि संगठन  के बल पर ही कोई पार्टी सत्ता में आती है।और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।संगठन के  बल पर ही उत्तरप्रेदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। पीडीए को मजबूत करके सत्ता में आना है।2027 में होने वाला चुनाव देश व प्रदेश के लिये महत्वपूर्ण साबित होंगे।क्योकि देश के संविधान को बचाना है।यह डबल इंजन की सरकारें संविधान को खत्म करने पर तुली हुई है।प्रदेश में अराजकता चरम पर है।मंहगाई से आम आदमी के मुख से निवालायह सरकार  छीन रही है। यह सरकार अधर्म के रास्ते पर चल रही है।और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है।वह ज्यादा दिन नही टिक सकता। हत्या,लूट,छिनैती ,बलात्कार इस सरकार में आम बात हो गया है।आप लोग चुनाव की तैयारियो में लग जाय।यह सरकार कार्य नही विज्ञापनों में बिश्वास रखती हैं।बलिया सहित पूरे उत्तरप्रेदेश में हो रही घटनाओं से यह प्रतीत होता है कि अब प्रदेश में कानून नाम की चीज ही नही है।थानों में रिश्वतखोरी तहसीलो में आम लोगो को प्रताडित किया जा रहा। आप लोग पीडीए के तहत लोगो को जोड़िए।गाँवो में जाइये लोगो की समस्याओं को सुनिए।और आम लोगो के लिये आप लोग संघर्ष के लिये तैयार रहिए।जनता के हित के लिये हम लोगो को तहसील के घेराव करना पड़ेगा।आप लोग तैयार रहिए।

    बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, विधानसभा प्रभारी श्रीभगवान वर्मा,बेद प्रकाश सिंह, डा हरिमोहन सिंह,अमित सिंह,नंदलाल यादव,बिहारी पाण्डेय,आशीष सिंह,उपेंद्र सिंह,महाबीर तिवारी,रोहित सिंह,अरुण यादव,बी एन सिंह,शिवनारायण राय,राजेश कुमार सिंह,बबन गिरी,ब्रजेश पाण्डेय,रामाशंकर यादव,बच्चा लाल फौजी,बिनय गोंड़,रामदेव यादव,अनिल यादव,अभय नारायण पासवान,मुन्ना रावत आदि रहे।