पुलिस ने की चोरो के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही
बाँसडीह।थाना बांसडीह इलाके में चोरी की बढ़ी घटना से लोग परेशान है।चोरी की घटना के रोकथाम के लिये बाँसडीह कोतवाली पुलिस ने पेशेवर चोरो के ख़िलाफ़ सख्त रवैया अपनाते हुए पेशेवर चोरों के गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है ।
बाँसडीह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी दिनों से थाना बांसडीह क्षेत्र में चोरों के गिरोह द्वारा संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है। इस गिरोह के गैंग लीडर प्रदीप कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नारायणपुर वह इस के सक्रिय सदस्य मानन राजभर पुत्र भिखनी राजभर ,राजकुमार चौहान पुत्र सुभाष चौहान के विरुद्ध थाना बांसडीह में श्रीमान जिलाधिकारी बलिया महोदय से गैंग चार्ट अनुमोदित करा कर मु0 आ0 स0 152/2019 धारा 2/3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद, समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूर्व में 5 सितंबर को कोतवाली बाँसडीह में जमुना प्रसाद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा तहरीर दी गयी थी कि विद्यालय का सोलर पैनल सहित अन्य उपकरण चोरी कर लिया गया।हरकत में आयी पुलिस ने माल समेत चोरो को पकड़ लिया।पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तो में प्रदीप कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह,एवं राजकुमार चौहान,मनन राजभर निवासीगण नारायणपुर गिरफ्तार कर पूछताछ में चोरो ने कई अन्य स्थानों में भी चोरी की बात स्वीकार किया गया और समान भी बरामद किया गया।चोरो के पास विद्यालय का 150 वाट का दो सोलर ,एवं पूर्वांचल ग्रामीण बैंक नारायणपुर का भी बड़ा दो सोलर एवं नारायणपुर पोस्टऑफिस का चोरी किया गया इनवर्टर एवं बैट्री भी बरामद किया गया।