विदेश भेजने के नाम पर हुई ठगी में एक गिरफ्तार!
बाँसडीह।कोतवाली अन्तर्गत बाँसडीह अम्बेडकर चौराहे पर संचालित मां वैष्णो टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा विदेश भेजने के नाम पर बलिया जिले के कई गांव के युवकों से ₹39 लाख रुपये की ठगी में रविवार को बाँसडीह पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक बाँसडीह राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में बाँसडीह चौकी प्रभारी काली शंकर तिवारी हेड कांस्टेबल शिवधन यादव सहित अन्य ने मनोज कुमार मिश्रा उर्फ सोनू पुत्र वीरेन्द्र मिश्रा को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को 419,420,467,468,471,506 ipc की धारा में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया।
आपको बता दे कि माह मई 2019 में अम्बेडकर चौराहे पर संचालित मां वैष्णो टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा विदेश भेजने के नाम पर बलिया जिले के कई गांव के युवकों से ₹39 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
पुलिस को दिए गए तहरीर में ठगी के शिकार युवको ने आरोप लगाया है कि अनिल यादव उर्फ सुनील यादव पुत्र रामदास यादव निवासी गौरी बाजार देवरिया एवं और कम्पनी के कैशियर बांसडीह कस्बा निवासी मनोज कुमार मिश्र उर्फ सोनू पुत्र वीरेंद्र मिश्र विदेश भेजने के नाम पर 39 लोगो से प्रति व्यक्ति 90 हजार से से 1 लाख रुपये तक वसूल किये गए है। पैसे जमा करने के बाद हम लोगों को 29 अप्रैल 2019 को विदेश जाने के लिए फ्लाइट का टिकट देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया। जब हम सब दिल्ली एयरपोर्ट के अंदर गए तो पता चला कि हम लोग का टिकट फर्जी है ।जब हमने ऑफिस के दिए गए नंबरों पर फोन किया तो फोन बंद था। जब हम दो दिन बाद वापस आने पर ऑफिस बंद था।ऑफिस के बाबत मकान मालिक से पूछने पर मकान मालिक ने कोई जबाब नही दे पाये। ऑफिस के कैशियर मनोज कुमार मिश्रा उर्फ सोनू के घर गए तो उनके घर वालों ने हमें बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नही है। हम में से कई लोगों का पासपोर्ट अभी भी ऑफिस वालो ने रखा हुआ है।