बलिया : अन्नपूर्णा गर्ग (IAS) ने सुरहताल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : अन्नपूर्णा गर्ग (IAS) ने सुरहताल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा


     बांसडीह । उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बांसडीह क्षेत्र के सुरहाताल के बाढ़ के पानी से प्रभावित इलाका  मैरिटार गांव का दौरा किया। उन्होंने वहां के ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। साथ ही प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया ।


    वही उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने गाव के प्रधान एव कोटेदार एव ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाढ़ से प्रभावित लोगो को प्राथमिक विद्यालयों एव आंगनबाडी केन्द्रों पर सुरक्षित पहुचाने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने राजस्व लेखपाल को नुकसान का आंकलन करने का दिशा निर्देश दिया प्रभावित क्षेत्रो में कीटनाशक का छिडकाव करने का भी निर्देश दिया ।इस दौरान भाजपा के बरिष्ठ नेत्री केतकी सिंह के साथ ग्राम प्रधान श्री भगवान, राजस्व निरीक्षक के साथ खाद्य एवं रसद विभाग पुर्तिनिरिक्षक एव ग्रामीण रहे