बलिया: नकल कराने के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: नकल कराने के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बाँसडीह। पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 25 / 2019 IPC की धारा 5 /7 /10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा निवारण अधिनियम 1998 व धारा 409 आईपीसी में वांछित अभियुक्त केंद्र व्यवस्थापक दयानंद इंटर कॉलेज बांसडीह  मुख़बिर की सूचना पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में बाँसडीह चौकी प्रभारी कालीशंकर तिवारी एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने गिरफ्तार कर चालान कर  न्यायालय को सुपूर्द कर दिया ।

    बताते चले कि माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद द्वारा संचालित  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान बांसडीह कचहरी स्थित दयानंद माध्यमिक विद्यालय में तत्कालीन तहसीलदार पंडित शिव सागर दुबे के निरीक्षण के दौरान परीक्षा के समय 40 कापिया परीक्षार्थियों की सापेक्ष अधिक पाई गई थी ।इसकी सूचना तत्काल तहसीलदार बाँसडीह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गया।सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र द्वारा तत्काल विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 40 कापियां अधिक पायी गयी एवं केन्द्रव्यवस्थापक को यूपी सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम(अनुचित साधनों का प्रयोग)का दोषी पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए विद्यालय निरीक्षक ने बाँसडीह कोतवाली में दयानन्द माध्यमिक विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक  गौरी शंकर पुत्र रघुनंदन निवासी बाघ बेदुआ थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया पर मुकदमा दर्ज कराया गया था ।