बलिया : मोटरसाइकिल और टेंपो की टक्कर में चार घायल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : मोटरसाइकिल और टेंपो की टक्कर में चार घायल

     


    बांसडीह (बलिया)। बलिया बांसडीह मार्ग पर राजपुर चट्टी के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक व टेंपो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। क्षेत्र के टंडवा निवासी नीतीश चौबे अपनी बाइक से गांव से बांसडीह की तरफ़ आ रहे थे। जबकि सवारियों से भरी टेंपो बांसडीह से बलिया की तरफ जा रही थी। 

    इसी दौरान राजपुर चट्टी पर दोनों तेज रफ्तार में आमने सामने हुए तो दोनों में किनारे से टक्कर हो गयी और इसके बाद जहां बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा वहीं टेंपो भी अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे उतर गयी जिसके बाद उसमें बैठी सवारी भी हड़बड़ाहट में घायल हो गयी। दुर्घटना में बाइक सवार नीतीश चौबे, देवन्ती सिंह निवासी इन्दरपुर, मीना सिंह व शिवानंद सिंह निवासी हल्दी गंभीर रूप से घायल हो गये। आस पास के लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था मे सीएचसी बांसडीह भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। कुछ अन्य लोग भी घटना में घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से घर वापस भेज दिया गया। घटना के बाद अस्पताल में देर तक अफरा तफरी मची रही।