48 घंटे से विधुत आपूर्ति बाधित पेयजल के लिये तरसे क्षेत्रवासी - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    48 घंटे से विधुत आपूर्ति बाधित पेयजल के लिये तरसे क्षेत्रवासी




    बांसडीह।तहसील स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार देर शाम 7 बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी।आग लगने के कारण आधा दर्जन बिजली की ट्रालीया जलकर ध्वस्त हो गई ।जिससे पूरे क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति पिछले 48 घंटे से बाधित है। 48 घंटे से लगातार भारी बारिश के बीच क्षेत्रवासियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है ।हालात यह हैं कि रोशनी एवं पानी के लिए लोग तरस गए हैं।सभी इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए है लोगो के मोबाइल बैटरी तक डिस्चार्ज हो गए है।

    जानकारी के मुताबिक बाँसडीह विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की शाम 7 बजे विद्युत उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति करने वाली मेन सप्लाई की ट्राली में अचानक आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि उसकी जद में आकर आधा दर्जन से अधिक ट्रालियां जलकर ध्वस्त हो गयी।वही इस घटना में सब स्टेशन का छत भी क्रेक हो गया है ।आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई, मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जब कर्मचारियों ने अंदर कमरे में देखा तो उसमें विद्युत आपूर्ति के लिए लगी सभी ट्रालियां जल चुकी थी ।इससे बिजली विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।समूचे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लाखों लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों के सामने पीने का पानी और प्रकाश आदि की व्यवस्था नहीं मिलने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार एवं शुक्रवार को दिनभर विद्युत कर्मचारी कार्य करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।