मकान का दीवाल गिरने से एक बालक की मौत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    मकान का दीवाल गिरने से एक बालक की मौत

    बाँसडीह।लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बलिया जिले के बाँसडीह  तहसील क्षेत्र के रघुवर नगर में कच्ची मकान का दीवाल गिरने से एक बालक  की मौत हो गई जबकि तीन और घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया है।

    जानकारी के अनुसार घटना बाँसडीह कोतवाली क्षेत्र के रघुवर नगर की है। यहाँ दिनेश राजभर की पत्नी धना देवी अपने पुत्र दीपू 11 वर्ष, दीपेश 3 वर्ष, रितेश 1.5 वर्ष अपने कच्चे मकान में रात में सोई हुई थी।अनवरत रूप से 48 घंटे से हो रही बारिश को शनिवार की सुबह 4:00 बजे मकान अचानक धराशाई हो गया।तेज आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया ।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही बाँसडीह कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह से मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुचाया। जहा अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपू को मृत घोषित कर दिया एवं शेष तीन का इलाज बाँसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।पुलिस ने मृतक गोलू का शव को कब्जे में ले लिया है।