पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान



    बाँसडीह।बाँसडीह कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने सुरक्षा दृष्टि से ग्राहकों के साथ चोरी, लूट की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने बैंकों के आस पास चेकिंग अभियान चलाया। घूमते मिले लोगों से जानकारी की। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली।

    बुधवार को सुबह बैंक खुलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने बैंकों में जाकर  चेकिंग अभियान चलाया। लेनदेन के लिए लाइन में लग रहे ग्राहकों से जानकारी की। बैंकों के आस पास घूम रहे लोगों से उधर आने का कारण पूछा। संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने के साथ ही उनकी तलाशी ली। बैग चेक किए। बाइक, मोटरसाइकिल की डिग्गी देखी। पूर्ण संतुष्ट होने के बाद ही पुलिस ने संदिग्ध लोगों को जाने दिया गया।इसके बाद कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बैंक मैनेजर से भी बैंक सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए बैंक में मौजूद सुरक्षा इंतजाम भी देखे।वही बैंकों के बाहर खड़े वाहनों की चेकिंग की गयी।हालांकि पुलिस द्वारा यह चेकिंग बैंको की सुरक्षा के मद्देनजर की गई ।