कुपोषण भगाओ रैली को अन्नपूर्णा गर्ग(IAS) ने दिखाया हरा झन्डा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    कुपोषण भगाओ रैली को अन्नपूर्णा गर्ग(IAS) ने दिखाया हरा झन्डा



    बाँसडीह/रेवती।बाल विकास  पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कुपोषण भगाओ रैली का शुभारंभ शुक्रवार को एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रैली आयोजित करने का एकमात्र उद्देश्य है कि कुपोषण से बच्चो को बचाना एवं रैली के माध्यम से सभी माता -पिता तक यह संदेश पहुचे की बच्चे के जीवन के प्रथम 1000 दिनों तक पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाय जिससे कि बच्चे कुपोषण के चक्र में ना फसे। बच्चो का बेहतर पोषण ही विकास की पूंजी है।वही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों  छात्राएं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा,'सही पोषण, देश रोशन' आदि नारों के साथ निकली रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय पानी टंकी ,पावर हाउस, पेट्रोल पंप होते हुए गायघाट स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आकर समाप्त हुई ।इस बीच रैली  के भागीदार लोग अपने अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी शक्तियों के संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। इससे पूर्व  कुपोषण भगाओ कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम बांसडीह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा०धर्मेंद्र कुमार, डा.बद्री राज यादव,डा.ममता पाण्डेय,डा.अनिता यादव,एसएन तिवारी के अलावे मुख्य सेविका रमा राय,गिरीजा देवी आदि रहे।