बलिया:स्कार्पियो सहित अवैध शराब जब्त,दो गिरफ्तार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:स्कार्पियो सहित अवैध शराब जब्त,दो गिरफ्तार

    सहतवार (बलिया)।मंगलवार की सुबह मुखबिर की सुचना पर सहतवार पुलिस ने एक स्कार्पियो में पाँच बोरी व चार पेटी मे रखा 180 एम एल के 1200 शीशी हरियाणा निर्मित शराब के साथ स्कार्पियो सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार के सुबह सहतवार थानाध्यक्ष अनिलचन्द तिवारी, चौकी इन्चार्ज प्रमोद सिह एवं उपनिरिक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय अपने हमराही सिपाहियो के साथ गस्त पर थे। तभी मुखबीर से सुचना मिली कि एक स्कार्पियो पर कुछ लोग अवैध शराब लेकर टी एस बन्धे के तरफ जा रहे है। सूचना पर हरकत में आयी सहतवार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीछा कर महराजपुर चट्टी के पास स्कार्पियो सहित  दो युवको को पकड़ लिया। गहनता पूर्वक निरीक्षण करने पर स्कार्पियो मे 180 एम एल की पाँच बोरी मे 1000 शीशी और 4 पेटी मे भरी हरियाणा निर्मित शराब मिली। कड़ाई से पुछताछ करने पर युवको ने अपना नाम विनोद कुमार यादव पुत्र अमरनाथ यादव ग्राम महमदपुर( दियर) थाना- कोतवाली जिला बलिया व बाबुजान अन्सारी पुत्र मनान अन्सारी ग्राम निधरिया थाना फेफना बताया। सहतवार पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर दोनो युवको को सम्बन्धित धाराओ मे जेल भेज दिया।