बलिया :चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ कलक्ट्रेट का चुनाव संपन्न,राजू बने अध्यक्ष
बलिया। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ कलेक्ट्रेट बलिया के लिए पदों का चुनाव शनिवार को बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष पद पर राजू कुमार चौबे, उपाध्यक्ष पद पर शिवजी राम, मंत्री पद पर श्री पूर्णमासी राम ,उप मंत्री पद पर मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर श्री जय नाथ गिरी एवं संघ के ऑडिटर पद पर शशिकांत यादव तथा प्रचार मंत्री पद पर अवधेश कुमार साहनी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
चुनाव अधिकारी श्री अनिल कुमार गुप्ता (अध्यक्ष) उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के देखरेख में संपन्न कराया गया।चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अश्विनी कुमार तिवारी पूर्व अध्यक्ष/ प्रशासनिक अधिकारी तथा संचालन श्री छठ्ठू यादव मंत्री जिला लेखपाल संघ बलिया ने किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।