बलिया : कठिन परिश्रम से मिली आजादी -अरविन्द सिंह (मन्टू) अध्यक्ष प्रतिनिधि बांसडीह
बांसडीह। पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वी जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मना रहा है।नगर पंचायत बाँसडीह के सभी सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों में आज उन्हें नमन करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर नगर पंचायत बाँसडीह में अध्यक्ष प्रतिनिधी अरविन्द कुमार सिंह(मंटू) एवं सभासद अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया ।तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन कार्यालय परिसर में किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जिन्होंने सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए पूरे देश को 200 वर्षो की पराधीनता के बाद आजादी दिलवायी थी ।गाँधी जी ने बिना शस्त्र उठाये अंग्रेजो को झुका दिया था ।आज हम सभी सपथ ले कि उनके के आदर्शों के अनुपालन में हम पूरे लगन एवं कर्त्तव्यनिष्ठा से अपने नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग नही करेंगे एवं अपने आस पास सफाई का विशेष ध्यान देंगे ।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभासदों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ स्वच्छ भारत के तहत नगर पंचायत की सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई की।इस दौरान सभासद संजीव कुमार पटेल,शैलेश सिंह,सूर्यप्रकाश सिंह,सुरेश मिश्रा, गुड्डू ,सुनील चौबे,अश्वनी सिंह पिंटू सहित सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।