बलिया : महात्मा गाँधी के 150वी जन्मदिवस पर प्रभारी निरीक्षक ने तिरंगे को दी सलामी
बांसडीह। कोतवाली बाँसडीह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जन्मदिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जनमदिन पर बांसडीह कोतवाली परिसर में कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर सलामी दी गयी,तिरंगे की डोर खीचते ही राष्ट्रगान शुरू हो गया,उसके बाद 'रघुपति राघव राजा राम' धुन बजने लगा ।कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य एवं अहिंसा के प्रतिपादक थे,उन्होंने पूरा जीवन देश की आजादी में समर्पित कर दिया, उन्होंने देश को आजादी कराने के लिए सर्वशक्तिशाली ब्रिटिश साम्राज्य से अहिंसा करते हुए उन्हें भारत छोड़ने के लिये मजबूर कर दिया।अतः हम सभी का दायित्व है कि हम उनके सिद्धान्तों एवं विचारो के अपने जीवन मे समाहित करें यही हम सबकी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इससे पहले कोतवाली निरीक्षक के नेतृत्व में सुबह में बृहद सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके अंतर्गत थाना कोतवाली के पूरे कैंपस की साफ-सफाई जलजमाव को साफ करते हुए बैरक को भी साफ सुथरा किया गया।
इस मौके पर उपनिरिक्षक कालीशंकर तिवारी,अजय यादव,मृत्युंजय सिंह,कमला सिंह यादव,राजेश कुमार त्रिपाठी,भोला जी,श्रवण कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस मौके पर उपनिरिक्षक कालीशंकर तिवारी,अजय यादव,मृत्युंजय सिंह,कमला सिंह यादव,राजेश कुमार त्रिपाठी,भोला जी,श्रवण कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


