बलिया:नगर में चला बृहद स्वच्छ्ता अभियान,बनेगा बाँसडीह भी मॉडल-शत्रुघ्न सिंह - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:नगर में चला बृहद स्वच्छ्ता अभियान,बनेगा बाँसडीह भी मॉडल-शत्रुघ्न सिंह

    बाँसडीह। स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने और आम लोगों को जागरूक करने को लेकर शुक्रवार को बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव द्वारा सघन सफाई अभियान चलाया गया।

     नगर पंचायत बाँसडीह के वार्ड नं 15 में स्थित तहसील परिसर से सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया।
    सफाई अभियान की कमान खुद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह ने ले रखी थी।
    इस सफाई अभियान में समूचा तहसील परिसर,तहसील में स्थित मंदिर सहित शौचालयो तक कि सफाई की गयी।इस दौरान सड़क पर बिखरे कुड़े, फेंके गए फलो के छिलके आदि को खुद अध्यक्ष प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह ने स्वयं अपने हाथों से उठाकर नगर पंचायत द्वारा लगाए गए कूड़ेदान में रख और लोगो को स्वच्छता के लिये प्रेरित किया।सफाई के दौरान सड़क की किनारे फलो,सब्जियों, केले के डंठल इत्यादि को देखकरअधिशाषी अधिकारी ने  लोगो से अपील किया कि लोग इसको सड़क पर न फेंके, केवल कूड़ेदान का ही प्रयोग करे।अन्यथा की स्थिति में जुर्माना लगाने पर विचार किया जायेगा।नगर पंचायत के तीनो सफाई नायक को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष साफ -सफाई  का निर्देश दिया।

    स्वच्छता अभियान के बाद शत्रुघ्न सिंह ने पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि स्वच्छता एवं साफ़ सफाई के लिये अपने साथ साथ अन्य लोगो को भी जागरूक होकर अपने आसपास सफाई के लिये प्रेरित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सफाई में अब बाँसडीह अन्य नगर पंचायतों में मॉडल बनेगा।अन्य सभी वार्डो में प्रत्येक वृहस्पतिवार को सभी सफाई कर्मी नियमित सफाई के बाद 1 घंटे का श्रमदान देंगे जिससे कि उस वार्ड का काया कल्प हो जाये। इस सफाई अभियान को मूर्तरूप देने वाले चेयरमैन एवं अधिशाषी अधिकारी की लोगों ने सरहाना भी किया।साफ सफाई अभियान के दौरान सभासद संघ के अध्यक्ष  विजय कुमार गुप्ता,सुरेश मिश्र,सूर्यप्रकाश सिंह,पप्पू तिवारी,मनोज यादव,नन्हे तिवारी,गुड्डू,के साथ सभी सफाई कर्मी मौजूद रहे।