मनोनीत सदस्य; नगर पंचायत बाँसडीह में नामित हुए सभासदो की जारी हुई सूची ,जानिए कौन बना सभासद - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    मनोनीत सदस्य; नगर पंचायत बाँसडीह में नामित हुए सभासदो की जारी हुई सूची ,जानिए कौन बना सभासद

    बाँसडीह।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बाँसडीह नगर पंचायत में तीन नामित सभासदों के नामो की घोषणा के बाद भाजपा बाँसडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये शासन और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया।शासन द्वारा बाँसडीह नगर पंचायत में प्रतुल कुमार ओझा,कन्हैया प्रसाद और चंद्रकला सिंह को नामित किया है जिसके घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इनके सभासद नामित होने के बाद नगर पंचायत में विकास और जनता के समस्याओं के समाधान के लिये यह अपनी आवाज को उठायेंगे और सरकार की लाभकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुचाने हेतु नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में मजबूती से रखेंगे।प्रतुल कुमार ओझा,कन्हैया प्रसाद और चंद्रकला सिंह को बाँसडीह नगर पंचायत में सभासद नामित होने पर निखलेश पांडेय,शशिकांत सिंह,चन्द्रबली वर्मा,राजेन्द्र सिंह,जवाहर सिंह,गौतम बिंद,संजीत शर्मा,सुग्रीव साहनी,अग्निवेश गुप्ता,अमरनाथ पांडेय,अखिलेश तिवारी सहित आदि कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये शासन और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।