बाँसडीह।कस्बे के पाण्डेय के पोखरा स्थित एक रिहायशी झोपड़ी में शनिवार के दिन में 12 बजे के आसपास आग लगने से एक गाय जिंदा जल कर मर गयी।झोपडी में रखा अनाज जल कर खाक हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नं 11 के शिवशंकर गोंड के रिहायशी झोपड़ी में अबूझ परस्थितियों में अचानक आग लग गयी।आग इतनी तेजी से फैली की झोपड़ी के अन्दर बंधी गाय जिंदा जल गयी।बंधी गाय को किसी को बाहर लाने का मौका नही मिला।गाय के साथ एक बछिया भी आधा जल गयी है।लोगो के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मौके पर नायब तहसीलदार अंजू यादव ने गृह स्वामी को ढांढस बांधते हुए आगलगी में क्षति का जायजा लिया।