बलिया : अंकुर पब्लिक इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, दिव्या वर्मा ने 94.83% अंक के साथ जनपद में दूसरा स्थान पाया - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : अंकुर पब्लिक इंटर कॉलेज का शत-प्रतिशत रिजल्ट, दिव्या वर्मा ने 94.83% अंक के साथ जनपद में दूसरा स्थान पाया



    बांसडीह,बलिया। क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था अंकुर पब्लिक इंटर कॉलेज ने इस वर्ष भी शानदार परीक्षा परिणाम देकर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था का परिचय दिया है। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय की होनहार कक्षा दसवीं की छात्रा दिव्या वर्मा, पुत्री दिनेश वर्मा एवं निर्मला वर्मा, ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान तथा तहसील बांसडीह में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। दिव्या की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


    दिव्या वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन और शिक्षकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।


    दिव्या वर्मा की इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. नीतू सिंह एवं प्रबंधक तरुण प्रकाश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिव्या की उपलब्धि विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संस्था की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम और दिव्या वर्मा की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरे बांसडीह क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।