बलिया : सहतवार में नौ वर्षीय छात्र की हत्या मामले का हुआ खुलासा,सगे चाचा ने की थी भतीजे की हत्या
रिपोर्ट - आनंद सिंह "पिंटू"
सहतवार,बलिया। बहुचर्चित अभिषेक प्रजापति उर्फ मोदी मर्डर केस का बलिया पुलिस ने राजफाश कर दिया है।मृतक अभिषेक की हत्या में सहतवार थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने वाले चाचा गणेश ही अपने भतीजे का हत्यारा निकला। इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी मृतक के चाचा गणेश प्रजापति और उसकी पत्नी अमृता प्रजापति ने भाभी के ताने देने से रंजिश वश घटना को अंजाम दिया था।
इस सनीसनी खेज हत्या के प्रकरण का शनिवार को बलिया पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि मृतक अभिषेक प्रजापति उर्फ मोदी की हत्या के मामले में चाचा गणेश प्रजापति और उसकी पत्नी अमृता प्रजापति ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ही मृतक अभिषेक की हत्या की और उसके शव को घाघरा नदी में डाला है।
पुलिस ने घटना के कारण स्पष्ट करते हुए बताया कि अभियुक्त गणेश द्वारा बताया गया कि आए दिन उसकी भाभी बच्चा ना होने की बात का ताना देती रहती थी। जिस पर गणेश की पत्नी अमृता द्वारा इसको धिक्कारा जाता था। इन्हीं सब बातों के कारण बीते 25 जनवरी 2026 को अपराह्न 3:30 बजे अपने ही गांव के एक लड़के को यह कहते हुए की अभिषेक को भी साथ ले लो, तुम लोगों को पतंग दिलवा दूं और कुछ खिला-पिला लाऊ। इस पर उस लड़के ने अभिषेक उर्फ मोदी को साइकिल से लेकर गणेश द्वारा बताए हुए स्थान चांदपुर पुरानी बस्ती शराब ठेका के आगे पहुंचा, वहीं पर गणेश ने लड़के को रोक दिया और अभिषेक को लेकर मोटरसाइकिल से घाघरा नदी के किनारे गया और नीचे पड़े ईंट से अभिषेक के सर पर मारा,जिससे वह वहीं गिर गया और गणेश द्वारा उसे नदी में फेंक कर वापस चला आया । वापस आने पर लड़के द्वारा पूछा गया कि अभिषेक कहां है? तो गणेश ने बताया कि मैं उसे नाव पर बैठा दिया और उसे यह धमकी भी दी कि यह बात किसी से ना कहना नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को भी जान से मार दूंगा।
यह था पूरा मामला
सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी नौ वर्षीय मृतक अभिषेक प्रजापति वर्ष पुत्र चंदन प्रजापति के 25 जनवरी को सहतवार (सिंगही) अपने घर से डेरे पर जाने के लिए निकला था,लेकिन वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया । काफी खोजने के बाद परिजन हार थाक कर निराश हो गए, चाचा गणेश ने उसी दिन देर रात में ही थाने में पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के छह दिन बाद शनिवार की सायं सरजू नदी में एक शव उतराने की सूचना ग्रामीणों द्वारा सहतवार पुलिस व परिजन को दी। पुलिस द्वारा तुरंत तत्परता दिखाते हुए सरजू नदी पहुंचे ।जहां ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त सिंगही निवासी चंदन प्रजापति के इकलौते बेटे अभिषेक प्रजापति के रूप में हुई थी।
मामले की खुलासे के लिए सैकड़ों लोगों ने थाने पर किया था प्रदर्शन
घटना के सातवें दिन रविवार की दोपहर मृतक अभिषेक के परिजन सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सहतवार थाने पहुंचे तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ ही हत्यारों को फांसी दो इत्यादि नारे लगाए। स्थिति को बिगड़ते देख एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष बांसडीह प्रवीण सिंह ,खेजरी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार , मनियर थानाध्यक्ष कौशल पाठक ,सदल बल पहुंचे तथा परिजनों सहित ग्रामीणों को समझा बूझाकर शांत कराया तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।
तीन बहनों के इकलौता भाई था अभिषेक
मृतक अभिषेक प्रजापति तीन बहनों का अकेला भाई था।घटना से घर में कोहराम मचा हैं। मृतक की मां आशा देवी,बहने नेहा,कोमल और पलक का रो रोकर बुरा हाल है।


