बलिया: शिकायत का समाधान नहीं होने पर संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादी ने खुद को मारा चाकू,अस्पताल में भर्ती
बांसडीह,बलिया।शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिले के आलाधिकारियों के सामने ही फरियादी ने खुद को ही चाकू मारकर घायल कर लिया।अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई,घटना से सभी अधिकारी आवक रह गए। वही तत्काल पुलिस प्रशासन द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जंहा घायल युवक को उचित इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र पिण्डहारा गांव निवासी फरियादी सनोज गोंड(19) पुत्र बेच्चू गोंड का काफी दिनो से अपने पाटीदारो से छज्जा निकालने के संबंध में विवाद चल रहा है। अपनी शिकायत का समाधान के लिए वह कई दिनों से अपनी शिकायत के डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारियों से गुहार लगा चुका था लेकिन उसकी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया।
शनिवार को समाधान दिवस पर युवक सनोज अपनी मां प्रभावती देवी के साथ समाधान दिवस पर पहुंचा और एस पी और डीएम को अपना शिकायत पत्र सौप कहा कि आज मेरी शिकायत का समाधान नहीं होगा तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। इतना कह कर अधिकारियों के सामने ही पेंट के जेब से एक छोटे आकार के चाकू निकाल लिया और खुद के पेट में चाकू से हमला कर घायल कर लिया। आनन फानन में कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह सहित पुलिस फोर्स ने युवक को पकड़ कर काबू में लिया और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पहुंचाया।चिकित्सकों ने बताया की युवक को मामूली चोटे लगी है।युवक को मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया।
पीड़ित की शिकायत के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम गठित
वही इस प्रकरण में डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के शिकायत के त्वरित समाधान के लिए उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी एव क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार की संयुक्त टीम को निर्देशित कर दिया गया है।
घटना पर क्या बोले एसपी
घटना के संबंध में एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि युवक का पट्टीदारों के साथ विवाद चल रहा था,बाद में पट्टीदारो के बीच समझौता भी हुआ था किसी कारण वर्तमान में समझौता का आपस में उलंघन कर लिए है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी कई बार मौके जाकर दोनो पक्षों से बात की गई और समस्या का समाधान का प्रयास किया गया था।युवक द्वारा थाने पर भी कई बार हंगामा और फांसी लगाने की बात कहकर किया जा चुका है।
घायल युवक को देखने पहुंचे डीएम एसपी
घटना के बाद जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा सम्पूर्ण समाधान दिवस को बीच में ही छोड़ घायल युवक को देखने अस्पताल पहुंच गए वहा चिकित्सा अधीक्षक डा सत्यप्रकाश कुशवाहा को से इलाज के बाबत जानकारी लेकर युवक के समुचित इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिया। वही युवक से भी अधिकारियों द्वारा उसकी शिकायत पुनः सुनी गई और पीड़ित को आश्वस्त किया कि उसकी शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया गया।
सुरक्षा में हुई चूक के लिए co करेंगे जांच
घटना के बाद तहसील दिवस में सुरक्षा में हुई इस चूक की जाँच करके दोषियों को चिन्हित करने के लिए पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार को निर्देशित कर दिया गया है ।
