बलिया : 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा संपन्न,सभी मंत्रों का महामंत्र गायत्री मंत्र -आचार्य विजेंद्र नाथ चौबे
बांसडीह (बलिया)। युवा चेतना जागृति व शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा शुक्रवार को क्षेत्र के हालपुर से हाथी-घोड़े बैंड बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से चलकर क्षेत्र भ्रमण करते हुए दहताल पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।
महायज्ञ के आयोजको ने बताया कि यह यज्ञ 10 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक चलेगा। इसमें गायत्री परिवार से आए प्रवचनकर्ता द्वारा प्रवचन किया जाएगा और द्वीप यज्ञ का आयोजन होगा। इसमें क्षेत्र के सभी गायत्री परिवार के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसके लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं । कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रही ।
इस दौरान आचार्य विजेंद्र नाथ चौबे ने कहा गायत्री मंत्र का जाप करने से किसी भी व्यक्ति को तत्काल विपत्ति से मुक्ति मिल जाती है। सभी मंत्रों का महामंत्र गायत्री मंत्र है। गायत्री मंत्र के जाप से हमारे मन और मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गायत्री मंत्र के जाप से मन व मस्तिष्क शांत हो जाता है। इस दौरान बिजेंद्र नाथ चौबे, देवेंद्र नाथ उपाध्याय,राघवेन्द्र सिंह,स्वतंत्र प्रकाश सिंह,श्रीप्रकाश ,मुन्ना सिंह,धनन्जय सिंह ,कमलदेव चौहान,यशराम सिंह,ओमप्रकाश मिश्र,अंजन सिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे