बलिया : नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
बांसडीह,बलिया। नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले पाक्सो एक्ट के आरोपी रमाशंकर बिंद को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के मात्र 24 घंटे में ही क्षेत्र के दरांव पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़े - बलिया : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया है कि मेरी नौ वर्षीय बेटी शनिवार को रमाशंकर बिंद के दुकान से सामान लेने गयी थी। इस दौरान ही रमाशंकर ने बेटी को दुकान का दरवाजा बंद कर छेड़छाड़ किया। हो हल्ला होने पर पहुंचे लोगों ने बेटी को बचाया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि आरोपी रमाशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
