बलिया : हमारा संविधान,हमारा स्वाभिभान गोष्ठी का हुआ आयोजन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : हमारा संविधान,हमारा स्वाभिभान गोष्ठी का हुआ आयोजन

     


    बांसडीह,बलिया।भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे संविधान गौरव अभियान के अंर्तगत आज भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में  हमारा संविधान हमारा स्वाभिभान गोष्ठी का आयोजन नगर के एक निजी उत्सव गृह में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारभ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ।

    यह भी पढ़े -बलिया : मोटर चोरी के मामले में पुलिस ने ने दर्ज किया FIR

    कार्यक्रम में मजदूर यूनियन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तेजबहादुर रावत तथा भाजपा अनुसूचित मोर्चा बांसडीह मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश राम को सम्मानित किया गया।आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुये भाजपा  नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा समाज में सभी वर्गो को एक बराबर सम्मान देने का कानून बनाया गया।भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूनजी गोंड ने कहा की बाबा साहब द्वारा हमेशा समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाने की वकालत की गई और भाजपा हमेशा अनुसूचित समाज को सम्मान दिया है और देश की उच्च पदो पर इस समाज से आने वाले लोगो को बैठाया है।आयोजित कार्यक्रम में दुर्गेश मिश्रा,बलिराम साहनी,अखिलेश तिवारी,विवेक गुप्ता,मनोज चौरसिया,रंजीत यादव,बबलू चौहान सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।