बलिया : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
बांसडीह (बलिया)। रविवार को भाजपा के नवनियुक्त बांसडीह मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय कस्बे के एक शिक्षण संस्थान परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती मनायी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत तिवारी ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा और कहा की सभी युवा स्वामी विवेकानंद को अपने आदर्श के रूप में स्वीकार करें व उनके विचारों को आत्मसात करें।
यह भी पढ़े -बलिया : जेसीबी की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, चार घायल
बांसडीह के भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि एसे ही स्वामी विवेकानंद की जयंती युवाओं के प्रेरणाश्रोत के नहीं कहा गया है,स्वामी जी ने "उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाय" स्वामी जी के जीवन से भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के करोड़ों युवा जीने की सीख लेते है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विशाल चरित्र व जीवन दर्शन पर डालते हुए उनके व्यक्तित्व व जीवनी के विभिन्न स्मरणों पर प्रकाश डाला। इस दौरान अरुण सिंह, अवनीश मिश्रा, पप्पू चौबे, राजेंद्र सिंह, ध्रुव तिवारी, चंद्रबली वर्मा, अभिषेक सिंह,अभिषेक आनन्द सिन्हा,शैलेश सिंह झमन,आदि प्रमुख संचालन शैलेंद्र शुक्ला ने किया।