बलिया : अज्ञात युवक का शव कुंए में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : अज्ञात युवक का शव कुंए में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप


    बांसडीह,बलिया। कस्बे के वार्ड न तीन शिवरात्रि पोखरा मार्ग पर सड़क के किनारे स्थित कुंए में आधी रात्रि में शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

    आनन फानन में किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात्रि को ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिलाचिकित्सालय भेज दिया। कुंए मिले युवक के शव पानी में रहने से फुल कर मोटा हो गया,शव पहचान में नहीं आ रहा है,शव पर हाफ पेंट और सैंडो गंजी है।

     पुलिस ने रात्रि में ही क्षेत्रीय लोगों से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका। सुबह सवेरे कुंए से शव मिलने की सूचना धीरे धीरे पूरे कस्बे में फैल गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि कस्बे के वार्ड न दस में 40 वर्षीय मन्नू पटेल पुत्र शंभू पटेल बीते तीन दिनों से गुम है आशंका जताई जा रही है कि शव उसी का हो। शव की शिनाख्त के लिए युवक के परिजनों को बुलाया गया है। शिनाख्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।