बलिया : शरदीय नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड,प्रमुख मंदिरों पर पुलिस फोर्स की तैनाती
बांसडीह,बलिया। शरदीय नवरात्रि प्रारंभ हो चुका है। सोमवार को नवरात्रि के प्रथम दिन माता रानी के स्वागत में फूलों एवं रंग-बिरंगी लाइटों से क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में सजावट की गई है। भक्तों को कही कोई असुविधा न हो इसके लिए इसके लिए मंदिर प्रबंध समितियों द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। घरों में भी नवरात्र के पर्व को लेकर खास तैयारियां की गई हैं।
क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों में पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिरों के कपाट पूजा अर्चन के लिए खोल दिए गए है,माता के मंदिरों में श्रद्धालु भक्तो का जमघट लगा हुआ है।मां दुर्गा की उपासना में सभी भक्त लगे हुए है, कस्बे के बड़ी बाजार स्थित मां दुर्गा के जगतधात्री मंदिर में माता के प्रति लोगो की आस्था चरम पर है,जगताधात्री मंदिर में श्रद्धालु कतार बद्ध होकर मां दुर्गा के दर्शन पूजन कर रहे है।
कचहरी स्थित मां चक्रवरधारिणी मंदिर में भोर से माता की पूजन अर्चना के लिए महिला भक्तों की भीड़ रही। वही भूतेश्वर नाथ मंदिर स्थित दुर्गेश्वरी भवानी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए लगी रही।मंदिरों में माता के जयघोष से पूरा वातावरण धार्मिक हो गया है। सुरक्षा को दृष्टि से सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ खुद क्षेत्र में चक्रमण करते नज़र आए।


