बलिया : गौ तस्करी पर रोक लगाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन,
बांसडीह,बलिया। क्षेत्र में हो रहे गौ तस्करी रोकने और गौतस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी से मिला और बांसडीह क्षेत्र के सीमा से होकर गैर राज्य जाने वाली गौ तस्करी से अवगत कराया।उपजिलाधिकारी बांसडीह को दिये गये ज्ञापन में बताया है कि बांसडीह चौराहे से प्रात: 4 बजे से लेकर 5 बजे के बीच में गौ तस्कर वाहनों के माध्यम से गायों को लेकर गैर प्रांत जाते है। वही क्षेत्रीय गौ तस्कर तो बांसडीह क्षेत्र सीमा से लगे बिहार राज्य में नावों के माध्यम से नदी पार कर भेज देते है। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि कुछ महीने पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और पुलिस के सहयोग से बड़ी संख्या में वाहनों से लदी गायों को पकड़ा था जिसमें गौ तस्कर भी गिरफ्तार हुये लेकिन पुनः गौ तस्करी शुरू हो गई है। वही इस मामले को जिले के उच्चधिकारियों को भी अवगत कराया जायेगा। भाजपा बांसडीह मंडल के महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में चल रही योगी सरकार में गौ तस्करी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है इसको रोकने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से संकल्पित है।उपजिलाधिकारी बांसडीह को ज्ञापन सौंपने वाले भाजपा प्रतिनिधिमंडल में तेजबहादुर रावत,अवनीश मिश्रा अखिलेश तिवारी,शिवम गुप्ता,शनि राजभर,मनोज चौरसिया शामिल रहे।
सुबह में पुलिस नहीं रहती है सक्रिय
बांसडीह,बलिया। क्षेत्र के बेरुआरबारी सहतवार मार्ग पर रोजाना करीब चार बजे से पांच बजे तक पशुओं से लदे दर्जनों वाहन तेज रफ्तार से गुजरते है। खास बात यह कि सुबह के समय किसी भी चौराहे या सड़क मार्ग पर कोई पुलिसकर्मी नहीं होता है जो इनको रोक और टोक सके। पशुओं से लदे वाहन तेज रफ्तार में होते हैं। इन वाहनों का नंबर प्लेट छुपा या आधा अधूरा या नहीं होता है। वाहन पीछे की तरफ से पूरी तरह से ढके हुए होते है। वही यक्ष प्रश्न है कि इन वाहनों से गौ तस्करी हो रही है या शराब तस्करी यह पुलिस के लिए जांच का विषय है।