बलिया : विषैले जंतु के काटने से किशोर की मौत
बांसडीह,बलिया। क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में मंगलवार की सायं स्कूल से घर लौट रहे 14 वर्षीय मनीष यादव को सरयू नदी के बाढ़ के पानी में किसी विषैले जंतु ने काट लिया। मनीष उर्फ पप्पू यादव जब घर पहुंचा, तो उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी मुंह से झाग निकालने लगा। परिजन तुरंत उसे नाव से टीएस बंधा तक लेकर गए तथा वहां से सीएचसी बांसडीह पहुंचे।
यह भी पढ़े - बलिया : ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
