बलिया : शहीद सैनिक की 19 वीं पुण्यतिथि पर लोगो ने किया नमन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : शहीद सैनिक की 19 वीं पुण्यतिथि पर लोगो ने किया नमन

     


    बांसडीह,बलिया। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आंतकवादियो से लड़ाई में शहीद क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव के सैनिक प्रवीण कुमार सिंह की 19 वीं पुण्यतिथी पर रविवार को विधायक केतकी सिंह व अन्य लोगों ने गांव में स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। विधायक ने शहीद की स्मृति में विधायक निधि से बनने वाले गेट के लिए पूजा पाठ के साथ भूमि पूजन किया। पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। 

    मुख्य अतिथि श्रीमती केतकी सिंह ने कहा कि शहीद प्रवीण सिंह के देश की रक्षा के लिए किया गया बलिदान व त्याग हमेशा याद रखा जायेगा। शहीद प्रवीण सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया था। विधायक ने कहा की वर्तमान युवा पीढ़ी को शहीद प्रवीण सिंह जैसे बलिदानियों के त्याग व कृतियो से प्रेरणा लेकर देश व समाज हित में कार्य करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि शहीद प्रवीण सिंह का बलिदान गांव व जिले के लिए गौरव है, युवाओं को उनकी प्रेरणा से अपने समाज को विकसित बनाने के लिए चरित्र व कैरियर निर्माण का प्रयास करना चाहिए। 

    इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, राणा प्रताप यादव,अभिजीत तिवारी सत्यम, राकेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, रमेश सिंह, शैलेष सिंह, राजेश सिंह आदि थे।