बलिया: पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक/जनहित में एक दर्जन से अधिक निरीक्षक/उपनिरीक्षको के कार्यक्षेत्र मे किया बदलाव - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक/जनहित में एक दर्जन से अधिक निरीक्षक/उपनिरीक्षको के कार्यक्षेत्र मे किया बदलाव

     

    डॉ ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक,(बलिया)

    बलिया। पुलिस अधीक्षक डॉ ओमवीर सिंह ने सोमवार को जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक दर्जन से अधिक प्रभारी निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।उन्होंने स्थानांतरण संबंधी दो सूची जारी कर तत्काल निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।


    एक नजर में स्थानांतरण सूची 👇

    • थाना सुखपुरा के निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी आइजीआरएस,
    • बैरिया के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को प्रभारी निरीक्षक चितबड़ागांव,
    • हल्दी के थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक बैरिया
    • रेवती के थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह को प्रभारी ए एच टी 
    • चितबड़ागांव थाना के दिनेश कुमार पाठक को प्रभारी डी सी आर बी 
    • नरही थाने के थानाध्यक्ष राजू कुमार राय को थानाध्यक्ष हल्दी
    • मीडिया सेल प्रभारी प्रशांत चौधरी को थानाध्यक्ष दोकटी 
    • पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रत्नेश कुमार दुबे को थानाध्यक्ष सुखपुरा
    • डीसीआरबी प्रभारी अशोक कुमार सिंह को प्रभारी पॉक्सो सेल
    • थाना ख़ेजूरी से ज्ञानचंद शुक्ल को साइबर थाना
    • एएचटी प्रभारी नरेश कुमार मलिक को उभांव थाने का निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है।
    • दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल को थानाध्यक्ष रेवती 
    • अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक वाचक 
    • अजय कुमार कोतवाली से प्रभारी मीडिया सेल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।