बलिया: कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गांधी जी को माला पहनाकर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गांधी जी को माला पहनाकर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया

    बांसडीह।नगर पंचायत बांसडीह बड़ी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकताओ एवं समाज सेवीओ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माला पहनाकर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया।इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल  बहादुर शास्त्री को भी याद किया। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपने अहिंसात्मक आंदोलन से हम भारतवासियो को जिस तरह से प्रेरित किया ,सभी जाति ,धर्म के लोगो को एक मोती की माला की तरह पिरोकर रखा जिसके कारण हमे अंग्रेजी  हुकूमत  की गुलामियों से आजादी मिली।जिससे पूरी दुनिया महात्मा गांधी की कायल हो गयी और अहिंसा को एक मजबूत हथियार मानती है यह एक भारतीय के लिए गर्व की बात है।इस अवसर पर समाजसेवी राकेश मिश्रा ,शमशुल हक़ अंसारी ,पूर्व सभासद अवनीश पांडेय चिंटू,पूर्व सभासद श्रवण पांडेय,बबलु पांडेय,गुड्डू पांडेय, देवेंद्र गोंड, राजू पाठक, तेजू पांडेय, सिद्धार्थ सिंह, सुशील पांडेय, मु. नुरैन ,धनञ्जय पांडेय, रिषिकेश पांडेय, नसरुद्दीन अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।