बलिया: पूजा समिति ने कन्या पूजन के साथ कराया बाल भोज - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: पूजा समिति ने कन्या पूजन के साथ कराया बाल भोज

    रामगढ़ । शारदीय नवरात्र में लगने वाले दशहरा मेले में माँ दुर्गापूजा समिति रामगढ़ ने नवमी के शुभ अवसर पर हवन पूजन के साथ ही साथ कन्या पूजन और बाल भोजन का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया।यह पूजा समिति रामगढ़ में 19 वर्षो से लगातार जगतजननी माँ दुर्गा जी के पूजन अर्चन में समर्पित है।

    माँ दुर्गा पूजा समिति के व्यवस्थापक कृष्णदेव तिवारी ने बताया कि हम लोगो का प्रत्येक वर्ष का महत्वपूर्ण कार्यक्रम कन्या पूजा होता है।

    अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,उपाध्यक्ष मनीष सिंह,सचिव रितेश शर्मा  ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार विजय दशमी के रात में पूजा कमेटी की तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों के द्वारा  देवी जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा ,जबकि कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए पूजा कमेटी के  एकता को प्रदर्षित करते हुए कमेटी ने कोषाध्यक्ष के रूप में मुन्ना अंसारी को बनाया है। कोषाध्यक्ष मुन्ना अंसारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को करने के लिए जनता हम लोगो का सहयोग दिल से करती है जिस से हमलोगों का मनोबल बढ़ता है।दिन रात मेहनत कर कमेटी के  सदस्यों ने माँ दुर्गा के पंडाल को भव्य रूप दिया है।

    *डॉ सुनील कुमार ओझा की रिपोर्ट*