बलिया: मेला घूमने गयी महिला की मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में हुई मौत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: मेला घूमने गयी महिला की मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में हुई मौत

    बलिया।(सिकन्दरपुर)अपने पति के साथ दशहरा मेला घूमने के लिए घर से निकली एक महिला की मौत बाइक से गिर जाने की वजह से हो गयी।
    सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी प्रेमनाथ राय सोमवार की शाम पत्नी रीता राय (55) के साथ सिकन्दरपुर दशहरा मेला के लिए घर से निकले। अभी दोनों दम्पति मोटरसाइकिल से गाँव के बनहरा चट्टी पर ही पहुंचे थे, तभी एक असन्तुलित साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल पर बैठी रीता गिर घायल हो गयी। आसपास के लोगो द्वारा घायल रीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाया गया,अत्यधिक रक्तश्राव के कारण  चिकित्सकों रीता मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग सीएचसी पहुंच गये। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस भी मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिलाचिकित्सालय भेज दिया।इस हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है।