बाँसडीह।नगर के दशहरा के मेले में दुर्गा पूजा पंडालो पर श्रद्धालुओं,महिलाएं एवं आम जनता की सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल राजेश कुमार सिंह अपने पुलिस फोर्स के साथ लगातार चक्रमण करते नजर आ रहे है।सोमवार की शाम को दसहरा मेला महिलायें ,बच्चो से बड़ी बाजार स्थित मेला परिक्षेत्र खचाखच भरा हुआ है।पुलिस प्रशासन इस त्यौहार को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए चप्पे - चप्पे पर तैनात है।बाँसडीह कोतवाल राजेश कुमार सिंह के अनुसार मेला परिक्षेत्र में सादी बर्दी में भी पुरुष एवं महिला कांस्टेबल तैनात किये गए है।अराजकतत्वों पर पुलिस की विशेष नजर है।क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह भी मेला क्षेत्र में जाकर पूजा पंडाल ,समितियों के अध्यक्षों से जानकारी एवं सुझाव लेने के साथ आवश्यक निर्देश भी दिया जा रहा है।

उपनिरिक्षक बाँसडीह चौकी प्रभारी काली शंकर तिवारी भी पूरे मेला परिक्षेत्र में अपने हमराहियों के साथ भ्रमण कर रहे है।कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दास्त नही की जाएगी जो भी शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आयेगी।वही मेला परिक्षेत्र में उपनिरिक्षक अजय कुमार यादव के नेतृत्व में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड भी सदी वर्दी में सक्रिय है।