बलिया : कुश्ती हमारी परम्परा में शामिल-पुनीत पाठक - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : कुश्ती हमारी परम्परा में शामिल-पुनीत पाठक

    बाँसडीह।बांसडीह तहसील क्षेत्र के केवरा ग्राम सभा में दशहरे के अवसर पर बिराट कुश्ती का दंगल का आयोजन किया गया।दंगल के मुख्य अतिथि श्री पुनीत पाठक एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य फागु यादव ने संयुक्त रूप से पहलवानो का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि यही गाँव की प्रतिभा देश मे अपने क्षेत्र का नाम रोशन करती है।पूर्वांचल के मिट्टी में कुश्ती का खेल हमारी परम्परा में शामिल।इस खेल के माध्यम से परम्परा को जीवित रखने के लिए पहलवानो को प्रोत्साहन की आवश्यकता है।यहां के युवा बहुमुखी प्रतिभा के धनी है।इसके बाद सभी पहलवान अपना दमखम दिखाने अखाड़े में उतरे।दंगल में बहुत स्थानों से आये पहलवानो ने हिस्सा लिया ।जिसमे दतहा के राकेश पहलवान ने राहुल पहलवान देवरिया को रोमांचक कुश्ती के मैच में पटखनी देकर जीत दर्ज किया।वही एक और कुश्ती के मैच में कबीर पहलवान बाँसडीह ने भोपतपुर के पहलवान संदीप को मात देकर विजेता बने।कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका द्वारिका प्रसाद रहे।
    रिपोर्ट-श्रीप्रकाश मिश्रा