बलिया:लावारिस हालात में मिली नवजात,पुलिस ने पहुचाया अस्पताल
बाँसडीह। आज जहा हर तरफ माँ दुर्गा जी का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है वही दूसरी तरफ एक माँ ने अपने ही नवजात बच्चे को सड़क के किनारे लावारिश हालात में छोड़ दिया है।ताजा मामला खेजूरी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा करम्बर में लावारिस हालत में एक नवजात शिशु को बरामद किया गया है।स्थानीय लोगो ने सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास सड़क के पास नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी पास जाकर देखा तो एक लाल रंग के कपड़े में एक नवजात शिशु रो रही है।इस सूचना पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई किसी ने इस सूचना को डायल 100 को दिया।मौके पर पहुची डायल 100 में नवजात शिशु को गांव की एक महिला की देखरेख में बेरुरबारी के अस्पताल में पहुंचा दिया साथ ही खेजुरी प्रभारी ने इस सम्बन्ध में चाइल्डलाइन को खबर कर दिया।
आज विजयादशमी होने के कारण मौके पर भीड़ में लोगो ने नवजात का नामकरण माँ दुर्गा के नाम पर उसका नाम दुर्गा कर दिया ।नवजात को लेने के लिए मौके पर कई लोग उत्सुक थे लेकिन पुलिस ने उसकी स्वस्थ की जांच हेतु बेरुरबारी अस्पताल में पहुँचा दिया।नवजात के मिलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।हालांकि नवजात को देखने लग रहा था कि इसको सुबह तड़के ही किसी ने रखा है।