बलिया:मूर्ति विसर्जन के दौरान,डूबा बालक - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:मूर्ति विसर्जन के दौरान,डूबा बालक

    बलिया।रेवती थाना क्षेत्र के देवपुर मठिया स्थित घाघरा नदी के छाड़न में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक 12 वर्षीय बालक डूब गया।मूर्ति विसर्जन के गए लोगो के द्वारा दिये गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गयी है।घाघरा के छाड़न में गोताखोरों की मदद से डूबे हुए बालक का ढूढ़ने का प्रयास जारी है।बुधवार को वशिष्ठ नगर के प्लाट में छोटे छोटे बच्चे माँ दुर्गा प्रतिमा पंडाल बनाकर रखे थे।बुधवार की शाम को गोलू यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी वशिष्ट नगर प्लाट ,मूर्ति विषर्जन के लिये अन्य बच्चो के साथ घाघरा नदी के छाड़न देवपुर मठिया गया हुआ था।मूर्ति विषर्जन के दौरान अचानक गोलू गहरे पानी मे चला गया साथ गए अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाने पर वहाँ पर उपस्थित लोग मौके पर पहुच गये।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुच कर नदी के छाड़न में गोलू को ढूढ़ने का प्रयास करने लगी लेकिन सफलता नही मिली।पुलिस के अनुसार गोताखोरों की सहायता से गोलू को ढूढ़ने  प्रयास जारी है।