बलिया : कुश्ती का आयोजन ,सांसद ने कही बड़ी बात
बाँसडीह।नगर के ऐतिहासिक दशहरा मेले में श्री महावीरी झण्डा पूजन एवं दुर्गा पूजन समिति द्वारा बड़ी बाजार पुलिस चौकी के पीछे 70वर्षो से लगने वाला विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है।जिसमे अलग अलग प्रदेशो एवं स्थानों से पहलवानो ने हिस्सा लेकर जोर-आजमाइश किया।लेकिन कुछ को सफलता कुछ को निराशा हाथ लगी।मुख्य अतिथि सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने फीता काटकर दंगल (कुश्ती) का उद्घाटन किया।
इससे पहले मुख्यआतिथि को समिति के अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा एवं सभी सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने दंगल को संबोधित करते हुए कहा की गाव की ये प्रतिभा आगे चलकर देश में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। महात्मा गांधी जी जन्मदिवस को याद करते हुए स्वछता अभियान के बारे में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना स्वच्छ भारत तो स्वस्थ्य भारत को पूरा करना है।हमे अपना क्षेत्र की साफ सफाई,प्रतिबंधित प्लास्टिक ,एक बार वाले इस्तेमाल वाले प्लाटिक को आप लोग प्रयोग नही करे। इससे हम कैंसर सहित कई अन्य गंभीर बीमारी होती है।यह प्लस्टिक हमे कई गम्भीर बीमारियों की तरफ ले जाता है। इससे आप लोग प्रयोग न करे।
कुश्ती के दंगल में प्रमोद पहलवान गाजीपुर और अवधेश पहलवान मऊ के बीच रोमांचक मुकाबले में अवधेश विजयी रहे।बिहार से आये पप्पू पहलवान ने गाजीपुर के वीरा पहलवान को मात देकर विजयी रहे।
इस विराट कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल जी युवा रहे।
पुलिस प्रशासन की तरफ से उपनिरिक्षक कालीशंकर तिवारी पूरी फोर्स के साथ भीड़ को संभालने में लगे रहे।
दंगल कार्यक्रम का संचालन मणि प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। कुश्ती के मैच में निर्णायक की भूमिका नगरा से आये बबलू सिंह ने किया।