बलिया : सुरेन्द्र निषाद बने BSP के स्टार प्रचारक - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : सुरेन्द्र निषाद बने BSP के स्टार प्रचारक

    बांसडीह । बहुजन समाज पार्टी  बांसडीह विधानसभा की बैठक कैंप कार्यालय संतोष सेठ की मीटिंग हॉल में सोमवार को आहूत की गई बैठक में संगठन के कार्यो का प्रगति का समीक्षा किया गया तथा आगामी 21 अक्टूबर को घोसी विधानसभा के उपचुनाव में बांसडीह के नेता जोन इंचार्ज एडवोकेट सुरेंद्र निषाद को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर बांसडीह के कार्यकर्ताओं द्वारा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाया गया श्री निषाद को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर बांसडीह के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहबांसडीह का सम्मान है इस अवसर पर सुरेंद्र निषाद ने कहा कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी क्षमता के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा घोसी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की जीत होगी उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ेपैमाने पर चोरी लूट डकैती हत्या का अंबार लगा है तथा बीजेपी के बड़े नेता तथा सांसद और विधायक के द्वारा भी बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही है आज प्रदेश में बड़े पैमाने पर तहसील व थाना पर गरीब जनता का शोषण किया जा रहा है तथा बिना पैसे का कोई नया काम नहीं किया जा रहा है इसे जनता के बीच में काफी आक्रोश और असंतोष है दलित पिछड़ों के आरक्षण पर लगातार किया जा रहा है तथा दलित वर्ग के अधिकारी कर्मचारी की जात के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है तत्पश्चात अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा समाप्त की गई बैठक में मुख्य रूप से अजय कुमार सुमन विजय कुमार अजय राम मुकेश राम राम जीत राम राम कमलेश कुमार विशु गौतम संजय वर्मा हरिशंकर वर्मा सतेंद्र भारती मुन्ना कनौजिया रणजीत भारती प्रदीप कुमार दीवान जी उपस्थित रहे अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष आनंद कुमार भारती एवं संचालक परमात्मा गोंड़ ने किया।