बलिया : अवैध शराब के विरुद्ध अभियान
बाँसडीह।कोतवाली पुलिस ने ग्राम सभा हुसेनाबाद मे अवैध शराब बनाने वालों के यहां गहन छानबीन किया।इस दौरान पुलिस को लगभग तीन कुन्तल से ज्यादा लहन बरामद हुआ,जिसे कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने नष्ट कर दिया।इस दौरान कोई भी पकड़ में नही आया।
मंगलवार शाम को कोतवाल राजेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनाबाद में पहुँचे। वहां अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया ,जहां अलग-अलग स्थानों से मौके पर मिले करीब तीन कुंटल लहन मिला,जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
