बलिया : क्षेत्राधिकारी बाँसडीह ने पूजा पंडालो का किया निरीक्षण, दिया यह निर्देश
बाँसडीह।क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी बाँसडीह कालीशंकर तिवारी ने फोर्स के साथ बाँसडीह बडी बाजार में लगने वाले दशहरे के मेले में चक्रमण किया।मेला में स्थापित दुर्गा प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। मेला परिसर में समस्त पूजा समितियों के साथ मीटिंग कर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की संख्या के बारे में जानकारी ली।
मेला क्षेत्र में स्थापित हुई दुर्गा प्रतिमा स्थलों, विसर्जन के रास्ते व विसर्जन स्थलों का बारीक़ी से निरक्षण कर कोतवाली प्रभारी कालीशंकर तिवारी को नियमित रूप से गश्त करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही पूजन समितियों से अनुरोध किया कि लाउडस्पीकर या हार्न सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही बाजाये।
सभी कमेटियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी अपने अपने वॉलेंटियर बना कर उन्हें परिचय पत्र भी उपलब्ध कराए।मेला परिषर में कोई भी किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दशा में सौहार्द में खलल नहीं आने दिया जाए। अगर कहीं भी किसी की लापरवाही सामने आई तो तत्काल प्रभाव से उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।