बलिया : चमकेगा बांसडीह,बनेगा स्वच्छ एव स्वस्थ - EO रामबदन यादव
बाँसडीह। नगर पंचायत बांसडीह कार्यालय में शनिवार को अधिशासी अधिकारी श्री राम बदन यादव एवं नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह व नगर के सभी सभासदों के बीच में सहतवार मॉडल को बाँसडीह में लागू करने एवं नगर को स्वच्छ रखने के लिये एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर को साफ स्वच्छ एव स्वस्थ रखने के लिए सहतवार माडल को बांसडीह में लागू करना आवश्यक है।
इस सहतवार मॉडल के लिये अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने बैठक में विस्तार पूर्वक अपनी बात रखते हुए कहा कि बाँसडीह सहतवार की तरह बेहतर साफ़ सफाई हेतू नगर के सफाई कर्मचारी नियमित सफ़ाई के बाद सप्ताह में एक दिन सभी सफाईकर्मी एक एक करके सभी वार्डो में सफ़ाई का कार्य करेंगे ।जिससे पूरा वार्ड एक दिन में ही साफ सफाई कर चमका दिया जाय। इस प्रकार सभी वार्डो को क्रमानुसार सफाई की जायेगी।
उसी तरह गोबंश को स्वस्थ्य रखने के लिए सही पोषण हेतु "गो सेवा हेतु फल अवशिष्ठ बैंक" को नगर के फल की दुकानों पर रखने के लिए दिया जाएगा एवं प्रत्येक दिन इस फल अवशिष्ठ को जांच कर गोबांशो को दिया जायेगा।
नगर पंचायत सहतवार द्वारा गोसेवा हेतू किये गए फल अवशिष्ठ प्रबन्धन एवं वार्डो में समुचित सफाई के लिये कमिश्नर आजमगढ़ मण्डल कनक त्रिपाठी ने अधिशाषी अधिकारी रामबदन यादव की सराहना भी की है।इस सहतवार मॉडल को कमिश्नर आजमगढ़ मण्डल कनक त्रिपाठी ने मण्डल के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत में तुरन्त लागू करने का निर्देश जारी किया है।