बलिया :श्रीरामकथा में मिला माँ जगदम्बा का आशीर्वाद
बलिया:(मनियर) ग्रामसभा देवरार में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्री बागेश्वर शुक्ला द्वारा आयोजित भगवान श्री राम की कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।भगवान श्रीराम की रसमयी कथा पंडित अरविंद तिवारी के मुखारबिंदु से सुनकर श्रद्धालु रामरस में डुबकी लगा रहे है।
देवरार स्थित माँ दुर्गा के पवित्र मन्दिर में आयोजित श्रीरामकथा के सातवें दिन शनिवार को कथा के आयोजक श्री बागेश्वर शुक्ला द्वारा 51कन्याओं का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। क्षेत्र की 101 माताओं का विधिपुर्वक पूजन कर सभी कन्याओं एवं माताओं को अंगवस्त्र भेंट किया गया।
इस पावन अवसर पर भारतीय जानता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दुबे,भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता केतकी सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेन्द्रनाथ तिवारी,भाजपा नेता गोपाल जी सिंह, एवं कनक पाण्डेय चेयरमैन प्रतिनिधि (रेवती) द्वारा उपस्थित हो विधि-विधान के साथ पूजन कर माँ जगदम्बा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर समाजसेवी बागेश्वर शुक्ला एवं बाबा भृगुनाथ हाई स्कुल के प्रबंधक अविनाश शुक्ला द्वारा उपस्थित सभी अथितिगण को जगतजननी माँ दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।