बलिया : शौचालय के गड्ढे में गिरने से बालक की मृत्यु - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : शौचालय के गड्ढे में गिरने से बालक की मृत्यु




    बलिया : शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बालक की मौत हो गई। काफी देर बाद बच्चे का शव गड्ढे में उतराया मिला तो परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
    घटना रविवार की सुबह आठ बजे की है।
    जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी गोरख बंसफोर की लड़की इंद्रावती देवी की शादी बिहार प्रांत के सीवान जनपद अंतर्गत नोनार गांव में प्रदीप बंसफोर के साथ हुई है। उसका दो वर्ष का इकलौता पुत्र अरव अपने माँ इंद्रावती के साथ अपने नाना के घर आया था। उसके घर के पास शौचालय के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिस पर ढक्कन नहीं लगा था।इंद्रावती का पुत्र खेलते समय गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद उसका शव पानी में उतराया मिला तो परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गये, जहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया।एकलौते पुत्र की मौत से उसकी माँ की बेसुध होकर गिर जा रही है।बालक की मौत से पूरा गांव मर्माहत है।