बलिया :भूत -प्रेत, पिशाचों का लगता है यहां मेला! - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :भूत -प्रेत, पिशाचों का लगता है यहां मेला!

     मनियर ।इकसवी सदी में भी जहाँ विज्ञान बहुत ही ज्यादा आगे जा चुका है। रोज नई-नई तकनीक विकसित हो रही है वही अभी भी लोग भूत-प्रेत और भगवान पर विश्वास करने वालों की कमी नहीं  है।भूत- प्रेतो, पिशाचो का मेला नाम से प्रसिद्ध बलिया जिले के मनियर में स्थित नवका ब्रह्मा बाबा को प्रदेश में ऐसा कोई नही जो नही जानता है जहाँ पर लोग भूत प्रेत से मुक्ति पाते है।

    वर्तमान समय मे यह स्थान प्रेत बाधा से मुक्तिधाम केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालू साल में दो बार यहां पर आते है, एक चैत्र मास के नवरात्र एवं दूसरा कुँवार मास के शारदीय नवरात्र में अपने उपर प्रेत बाधा से मुक्ति पाने के लिये लोग यहाँ पर आते है। जहां पर काफी दूरदराज के लोग के साथ ही अन्य राज्य के लोग काफी संख्या में आते है और उनका मानना है कि यहां पर जो भी आता है उनको भूत प्रेत बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है तथा भयंकर बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। इस शारदीय नवरात्र में मौसम के विपरीत होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं का इनके प्रति आस्था की कमी नहीं रही और श्रद्धालुओं का भीड़ इनके कैंपस में देखा जा सकता है