बलिया : प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के खिलाफ,भाजपाईयो ने डूडा को दिखाया आइना - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के खिलाफ,भाजपाईयो ने डूडा को दिखाया आइना

    बाँसडीह। बाँसडीह नगर पंचायत में प्रधाममंत्री आवास योजना में धांधली के साथ ही आवास के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग के अलावा पात्र व्यक्तियों को आवास से वंचित रखने को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवास हेतु पात्र लोगो के साथ भाजपा बाँसडीह मण्डल के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में टूटे और खंडहर पड़े मकानों के सामने खड़े होकर अपना विरोध दर्ज कराया। सरकार की इस योजना को आम जनता तक नही पहुचने देने का आरोप डूडा विभाग पर लगाते हुये करवाई की मांग की।
    बताते चले कि बाँसडीह नगर पंचायत में  प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर बाहरी व्यक्तियों तथा डूडा विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से लाभार्थियों से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। साथ ही पैसा ना देने पर आवेदकों का नाम सूची से काट दिया जा रहा है इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के किश्त दिलाने के नाम पर भी आवेदन करने वाले लोगो से अवैध धन की वसूली की जा रही है।
    जाँच के नाम और डूडा विभाग के कर्मचारियों द्वारा केवल कोरम पूरा किया जाता है।नगर जो पात्र व्यक्ति है जो एक एक साल पहले से आवेदन करके थक चुके है लेकिन उनका नाम सूची में नही आया वही दूसरी तरफ जो अपात्र है और जो सुविधा शुल्क दे चुके है उनका नाम सूची में आने के साथ ही आवास की किश्त की राशि भी आ चुकी है और मकान भी बन रहे है।जिसको लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पात्र व्यक्तियों के टूटे और पूरी तरह से गिर चुके मकानों के सामने खड़े होकर विरोध दर्ज कराते हुये डूडा विभाग को आईना दिखाया।नगर पंचायत वार्ड 11 की निवासिनी शांति देवी पति लक्ष्मण प्रसाद के पूरी तरह टूटकर गिर चुके आवास के सामने खड़े होकर विरोध जताया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि कुछ बाहरी अनाधिकृत लोग डूडा विभाग के कर्मचारियों से मिलकर सरकार की इस योजना को बदनाम करने पर तुले हुये है।उनके इस कृत्य से सरकार की छवि को नुकसान पहुँच रहा है।
    श्री ओझा ने बताया कि आज केवल हम डूडा विभाग को इस विरोध के माध्यम से सजग और आईना दिखा रहे है कि वह पात्र व्यक्तियों तक उनका हक दिलाये अगर इसमे कोई सुधार नही हुआ तो डूडा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ करवाई के लिये शासन को पत्र लिखने के साथ ही बड़े आंदोलन का रूप दिया जायेगा क्योकि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की लाभकारी इस योजना में धांधली और उदासीनता कतई बर्दाश्त नही की जायेगी।इस मौके पर राजेश प्रजापति,अमित यादव,संटू तुरहा,मनीष भारती, राजू पटेल,अखिलेश तिवारी,रणवीर सिंह,सुग्रीव साहनी,शनि राजवंशी,राकेश कुमार,अनूप गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।