बलिया:विधुत विभाग की बड़ी लापरवाही,हो सकती है बड़ी दुर्घटना - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:विधुत विभाग की बड़ी लापरवाही,हो सकती है बड़ी दुर्घटना

    बलिया ।बलिया बाँसडीह मुख्य मार्ग पर शंकरपुर के पास विधुत विभाग द्वारा 11000 वोल्टेज की तार को एक पेड़ से बांध कर सप्लाई दी जा रहीं है।इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है एवं जानमाल की क्षति हो सकती है।
    इस लापरवाही को भासपा के मीडिया प्रभारी माइकल भारद्वाज एवं अर्चना विश्वकर्मा ने जिले के उच्चाधिकारियों को ध्यान दिलाते हुए बताया कि बलिया-बाँसडीह मुख्य मार्ग पर शंकरपुर एवं बाँसडीहरोड थाने के बीच मे एक सूखा एवं जर्जर पेड़ पर विधुत विभाग द्वारा ग्यारह हजार वोल्टेज का तार को सीधे पेड़ पर से ले जाया गया है।यहां तक कि इसे एक लोहे की रॉड जो कि इस जर्जर पेड़ पर ही ठोकी गयी है।

    यह पेड़ इतना जर्जर अवस्था मे है कि यह पेड़ की वक्त गिर सकता है।पेड़ गिरने एवं विजली के करंट से  कई लोगो की जान माल का खतरा है।मुख्य मार्ग पर दिन रात हर पल वाहनों का आना जाना लगा रहता है।विधुत विभाग के अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इन्तजार है ,जब पेड़ गिरेगा ,गम्भीर हादसा होगा   उसके बाद अधिकारियों की नींद खुलेगी और 11000 हजार वोल्टेज वाली तार के लिये नया बिधुत खम्भा लगाया जायेगा।इस मुख्य मार्ग से जिले के उच्चाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है,लेकिन आज तक किसी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी इस लापरवाही पूर्ण कार्य पर ध्यान नही दिया।
    रिपोर्ट-माइकल भारद्वाज